{"_id":"66a5391cbf3db7a6c20f384b","slug":"people-upset-due-to-eight-hours-power-cut-in-summer-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-119418-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गर्मी में आठ घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गर्मी में आठ घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पिछले माह के सापेक्ष तापमान में आठ से 10 डिग्री की गिरावट के बाद भी जिले में बिजली की अघोषित कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थिति यह है कि शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में शहरी क्षेत्र में चार से पांच घंटे तो गांवों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
शुक्रवार की रात और शनिवार को पूरे जिले में बिजली सप्लाई के हालात बुरे रहे। कभी विभाग की ओर से मरम्मत कार्य करने का दावा करते हुए तो कभी फाल्ट के नाम पर की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली न होने के कारण दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। शहरी क्षेत्रों में करीब चार घंटे तो देहात क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती और उमस भरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों की स्थिति भी बद से बदतर हो गई है। बुगरासी, खानपुर, बीबीनगर, डिबाई, छतारी, पहासू, चोला, ककोड़ समेत अन्य क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग हलकान है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी समस्या के समाधान के बजाए लोगों को आश्वासन देने में लगे हुए हैं। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर फाल्ट और मरम्मत कार्य के चलते परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान कराते हुए लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई दी जा रही है।
क्षेत्र का नाम -बिजली कटौती
बुलंदशहर -04 घंटे
बुगरासी -10 घंटे
अनूपशहर-05 घंटे
औरंगाबाद- 08 घंटे
डिबाई -08 घंटे
चोला -08 घंटे
गुलावठी -08 घंटे
स्याना -07 घंटे
नरौरा- 07 घंटे
अहमदगढ़- 06 घंटे
ककोड़ -06 घंटे
जहांगीराबाद- 06 घंटे
शिकारपुर- 08 घंटे