फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People's anger erupted over lack of drinking water supply

पेयजल आपूर्ति न होने पर फूटा लोगों का गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over lack of drinking water supply
पेयजल आपूर्ति न होने पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के अनूपशहर अड्डे पर पेयजल आपूर्ति न होने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। आरोप है कि कई महीनों से सीवर लाइन का कार्य चलने के दौरान समय-समय पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर के अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में आए दिन पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे लगभग एक दर्जन मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। पालिका अफसरों का कहना है कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। जिससे समस्या बन जाती है। सोमवार को फिर पानी की सप्लाई बाधित हो गई। इसके विरोध में लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी पानी की समस्या का ठोस निस्तारण नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारी एक-दूसरे विभाग पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान सुरेंद्र, राजपाल, मोनू, कविता, राजबाला, सीमा, संतोष आदि ने पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि लोगों को पानी की समस्या हुई है तो उसे दूर किया जाएगा। सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल आपूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर जल निगम द्वारा सही करवा दिया जाता है। यदि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई तो उसे सही कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - निहाल चंद, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed