फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People going to perform the Mata ki Jaat were pelted with stones from the religious place, three injured

Bulandshahar News: माता की जात लगाने जा रहे लोगों पर धार्मिक स्थल से पथराव, तीन चोटिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
People going to perform the Mata ki Jaat were pelted with stones from the religious place, three injured
खानपुर के गांव गिरौरा में पथराव-हंगामे के दौरान लोगों को समझाते एसपी सिटी, एसडीएम व अन्य। संवाद
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव गिरौरा में माता की जात लगाने जा रहे एक पक्ष पर गैर समुदाय के असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थल से पथराव करने का मामला सामने आया है। इसमें तीन लोगों के चोटिल होने की सूचना है। धार्मिक यात्रा पर पथराव की सूचना पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और गिरौरा - स्याना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मामले में ग्राम प्रधान खुर्शीद सहित पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सावित्री देवी को अपने पुत्र सुदेश, संजीव, पवन, श्रवण व परिवार के अन्य लोगों के साथ माता रानी की जात लगाने के लिए शुक्रवार को प्रस्थान करना था। इसकी निकासी दोपहर करीब 1.30 बजे डीजे पर धार्मिक भजनों के साथ शुरू हुई थी। आरोप है कि निकासी के दौरान यात्रा के एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने धर्मस्थल व उसके पास स्थित एक मकान की छत से पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पथराव शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। इसमें यशोदा, कल्लो और राधा मामूली चोटिल हो गए। सावित्री देवी के पुत्र संजीव ने बताया कुछ लोग पहले से ही हमले की तैयारी कर रहे थे। वह लगातार यात्रा पर नजर रखे हुए थे। इसकी वजह से यात्रा को एक घंटे स्थगित भी किया गया था। हमले की सूचना पर बजरंग दल के महामंत्री सतीश कुमार, आरएसएस के स्याना नगर कार्यवाह पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ प्रखर पाण्डेय, एसडीएम संजय कुमार सहित स्याना, नरसेना सहित सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
पुलिस ने निकासी पूरी कराई और फिर जात लगाने जा रहे लोगों को विदा किया। पुलिस ने वर्तमान प्रधान खुर्शीद अहमद समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने प्रधान खुर्शीद, जीशान, साजिद, सद्दाम और आसिफ समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।




बृहस्पतिवार को भी नहीं बजने दिए थे भजन

परिवार के लोगों ने बताया कि जात लगाने से दो दिन पूर्व धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। परिवार का आरोप है बृहस्पतिवार को माता के मठ पर पूजा करने के दौरान आरोपियों ने भजन नहीं बजने दिए थे और भुगत लेने की धमकी दी थी।

कई थानों की फोर्स मौजूद

मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गंभीर हो गया। लोगो के सड़क जाम करने व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामे के दौरान स्थिति अनियंत्रित हो गई। गांव में समुदाय विशेष की बहुलता के चलते मामला संवेदनशील हो गया। इसके कारण सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौजूद रही।


पूर्व व वर्तमान प्रधान पर गंभीर आरोप

पीड़ित संजीव व उनके भाइयों ने वर्तमान व पूर्व प्रधान पर जानबूझकर हमला करने के आरोप लगाए। संजीव का आरोप है धार्मिक स्थल के बराबर में प्रधान की बैठक बनी हुई है। आरोपियों ने पथराव के लिए उसी बैठक की छत का प्रयोग किया। वहीं पूर्व प्रधान पर आरोपियों को वहां से भगाने का आरोप है।



- मामले में तहरीर के आधार पर प्रधान समेत अन्य सभी नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोपहर में एक पक्ष के लोग धार्मिक यात्रा निकाल रहे थे, तभी दोनों पक्षों के बीच डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पथराव की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed