{"_id":"681e336df72424cbac03ee45","slug":"people-are-troubled-by-power-cuts-of-8-hours-at-night-and-4-hours-during-the-day-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133721-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात में आठ और दिन में चार घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात में आठ और दिन में चार घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
बुलंदशहर। गर्मी के साथ बिजली कटौती ने भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे से सुबह 3 बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। शुक्रवार दिन में चार घंटे की बिजली कटौती ने सभी को परेशान किया। बिजली कटौती के कारण गर्मी में लोग रात को सो तक नहीं पाए। आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कटौती का कारण अज्ञात वाहन से विद्युत खंभे का टूटना बताया जा रहा है।
यमुनापुरम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के पास 33 केवी लाइन के विद्युत खंभे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते हाइडिल कॉलोनी स्थित बिजलीघर नंबर दो से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर में राधानगर, शास्त्रीनगर, मोहनकुटी, डीएवी तिराहा, रामविहार, बालाजी एंक्लेव आदि क्षेत्रों में सप्लाई बाधित होने से लोग बेहाल हुए। तीन से चार घंटे इन्वर्टर ने साथ दिया। उसके बाद अधिकतर घरों के इन्वर्टर भी बंद हो गए।
काफी संख्या में लोगों ने घरों की छतों पर बैठकर रात गुजारी। जबकि कुछ लोगों ने जनरेटर चलाए। विकास, नीतू देवी ने बताया कि रात में आठ बजे बिजली जाने के बाद एक घंटे तक इंतजार किया। जब 10 बजे तक भी बिजली नहीं आई तो अधिकारियों से कॉल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर भी नहीं लगा।
विज्ञापन
मोहल्ले के अन्य लोगों ने भी इसकी शिकायत की, लेकिन उनकी भी सुनवाई नहीं की गई। मोहित और सुमित ने बताया कि कई बार बिजली घर के चक्कर भी लगाए। वहां मौजूद लोगों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक विद्युत खंभा टूट गया है, उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने सुबह का 3 बजा दिया। शुक्रवार दिन में भी कई मोहल्ले और कालोनियों की चार घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकारपुर, बीबीनगर, बुगरासी, गुलावठी, नरौरा, डिबाई, खुर्जा, सिकंदराबाद, छतारी, पहासू में भी लोगों को बिजली कटौती से दिक्कतें हुईं।
Iयमुनापुरम में 33 केवीए के खंभे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसे बदलकर नया खंभा लगा कर समस्या को दूर कर दिया है। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अब आपूर्ति को सुचारु करा दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। - पवन कुमार, जेई, हाइडिल कॉलोनी/बहलीमपुराI