{"_id":"6a4d3270e6689b979f004e7c","slug":"people-affected-by-power-cuts-protest-at-the-power-station-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159146-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कटौती से परेशान लोगों का बिजलीघर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कटौती से परेशान लोगों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन
अनूपशहर के बिजलीघर पर सोमवार की रात प्रदर्शन के दौरान मौजूद उपभोक्ता व पहुंची पुलिस। संवाद
अनूपशहर। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और घंटों तक बिजली फॉल्ट ठीक नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार देर रात भारद्वाज कॉलोनी और गंगाद्वार क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वह अनूपशहर बिजलीघर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
कस्बे की भारद्वाज कॉलोनी में सोमवार रात कई घंटों तक बिजली फॉल्ट ठीक नहीं किया गया। वहीं, गंगा द्वार क्षेत्र में भी देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली से नाराज बड़ी संख्या में उपभोक्ता देर रात बिजलीघर पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद फॉल्ट समय पर ठीक नहीं किए जाते हैं। ऊर्जा निगम के जेई विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ने से लाइनों पर लोड अधिक है। इससे फॉल्ट की घटनाएं बढ़ गई हैं। फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद