फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PCS Pre Exam Today, Entry Will Be Granted Only With Admit Card And Pen

Bulandshahar News: पीसीएस प्री परीक्षा आज, प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही मिलेगा प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा में होगी। परीक्षा केंद्र पर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही जिलेभर के कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें, कोचिंग सेंटर व जनसेवा केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा। शनिवार परीक्षा केंद्रों का एसएसपी दिनेश कुमार ने सीडीओ निशा ग्रेवाल के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में 25 केंद्रों पर कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक दरोगा, चार सिपाही सहित महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। साल्वर गिरोह की धड़पकड़ के लिए अलग से पुलिस टीम रहेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ले जाने और उत्तर पुस्तिका लाने के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो सिपाही रहेंगे। जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी रहेंगे। थाना पुलिस भी लगातार गश्त करेगी।
सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। उनकी मौजूदगी में ही पेपर खोले जाएंगे और उत्तर पुस्तिका को सील किया जाएगा।
डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
एसएसपी ने बताया कि परीक्षा में लगाई गई अधीनस्थों को केंद्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु लेकर प्रवेश नहीं कर सकंे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 तक चलेगी।
दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। प्रथम पाली के अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से रिपोर्टिंग करेंगे। जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के तैनाती की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed