{"_id":"5700070a4f1c1bdc78f001dc","slug":"payal-kangan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पांव में पायलिया शोभे, हाथ में कंगनवा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पांव में पायलिया शोभे, हाथ में कंगनवा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
नाच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में शुक्रवार रात भोजपुरी नाइट में हिंदी और भोजपुरी गीतों की जुगलबंदी का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। भोजपुरी सिंगर सुरेश कुशवाहा ने ‘पांव में पायलिया शोभे, हाथ में कंगनवा और माथे की बिंदिया हमरे देश के निशनवा’ गीत सुनाया तो दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सुरेश कुशवाहा और उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भोजपुरी गायक रवि सिंह ने ‘शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली’ सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
टीवी कलाकार सुरेश कुशवाहा ने ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...’ सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। ‘बीबी गोरी हो या काली ’, ‘दहेज में माई-बाबा मांगे रे हीरो होंडा’ और ‘जय हो तेरी ज्वाला माई, लाल चुंदरिया लहराई’ आदि गीतों पर अपनी आवाज के जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
इसके बाद गायक राजेंद्र साजन ने महिला और पुरुष दोनों की आवाज में गीत सुनाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। साजन ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ ‘हो मेरा बाबू छैल छबीला मैं तो नाचूंगी’ ‘दिल दिवाना न जाने कब खो गया’ आदि गीत सुनाए।
रवि सिंह ने ‘कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ सुनाया तो दर्शक उनकी आवाज के कायल हो गए। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट डीपी सिंह और एसडीएम सदर मौजूद रहे।