{"_id":"60748a5a8ebc3ec5446dcfea","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd217061933","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो प्रत्याशी करेगा मुद्दों की बात, उसे मिलेगा मतदाताओं का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो प्रत्याशी करेगा मुद्दों की बात, उसे मिलेगा मतदाताओं का साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो प्रत्याशी करेगा मुद्दों की बात, उसे मिलेगा मतदाताओं का साथ
बुलंदशहर। जैसे-जैसे नामांकन और पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे ही गांव की चौपाल पर चुनाव की चर्चा और प्रत्याशी की जीत-हार पर चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। अमर उजाला टीम ने सोमवार को चुनावी माहौल का पता करने के लिए चार गांवों में जाकर मतदाताओं से बातचीत की। इस दौरान चौपाल में शामिल ग्रामीणों ने गांव के विकास के साथ एक-एक समस्याआें को गिनवाने में देरी नहीं लगाई। ग्रामीण चौपाल में प्रधान आदि पदों पर खडे़ प्रत्याशियों को मिलने वाली वोट का गणित भी लगाते मिले।
ग्राम पंचायत रवानी कटीरी
ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत रवानी कटीरी के अंतर्गत गांव रूखी, भगवानपुर और हयातपुरा भी आते हैं। इसकी जनसंख्या सात हजार से अधिक है और मतदाता 4200 से अधिक है। यहां पर 1900 महिला और 2300 पुरुष एवं युवा मतदाता शामिल हैं। इसमें प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। इस गांव में जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो ग्रामीण चौपाल लगाकर चुनाव पर चर्चा करते मिले। जब उनसे बातचीत की गई तो उनका कहना था कि भगवानपुर तीर्थ स्थल में शामिल है। लेकिन अभी तक यहां के लिए सीधे बस नहीं चलती और यातायात व्यवस्था भी नहीं है। रास्तों की हालत भी अच्छी नहीं है और कई तरह की समस्याएं ऐसी हैं, जो आज तक दूर नहीं हो सकीं।
ग्राम पंचायत हिरनौट
शिकारपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरनौट की जनसंख्या 2500 से अधिक है। मतदाताओं की संख्या 1137 है और इनमें महिला-पुरुष और युवा शामिल हैं। गांव में प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित इस गांव का दौरा करने पर एक स्थान पर कुछ लोग चुनाव पर चर्चा करते मिले। इनमें शामिल बबली त्यागी और डॉ. प्रवीण त्यागी आदि से जब बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस समय गांव के चुनावी मुद्दे में गांव का विकास, नाली, खड़ंजा के अलावा युवाओं के लिए खेलकूद का सामान और मैदान की व्यवस्था के अलावा श्मशान घाट का निर्माण शामिल है। जो प्रत्याशी इनको पूरा करने का काम करेगा, उसे ही वोट देने पर विचार चल रहा है। प्रत्याशियों की ओर से कैसे वादे किए जा रहे हैं तो बताया गया कि जब भी चुनाव आता है तो जीत के कुछ मतदाता को कुछ न कुछ देकर मनाना तो पड़ता ही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रामनगर
दानपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर में 1450 मतदाता हैं। इसकी जनसंख्या तीन हजार से अधिक है। इसमें प्रधान पद ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित है। गांव में पहुंचे रिपोर्टर को एक स्थान पर बैठे कुछ ग्रामीणों से हुई, जो चुनाव पर चर्चा करते मिले। इनमें शामिल प्रमोद, मुकेश, चरण सिंह और मदनलाल आदि ने बताया कि गांव लोधी जाति बाहुल्य है। इस बार शिक्षित प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा। जिससे गांव में शौचालय, सड़क और विकास कार्य हो सकें। अभी नामांकन होगा और मतदान भी 29 अप्रैल को है। ऐसे में वोटरों को वोट देने के लिए काफी समय मिल रहा है। वोटर सोच-समझकर ही वोट करेगा।
ग्राम पंचायत मोहरसा
अनूपशहर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहरसा में 3415 मतदाता हैं। इनमें 1958 महिला और 550 युवा मतदाता हैं। इस गांव में प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। रिपोर्टर को इस गांव में भी कुछ ग्रामीण एक जगह चुनाव पर चर्चा करते हुए मिले। इनमें शामिल राहुल कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, बिजेंद्र, अमित कुमार और मोहित सिंह का कहना था कि प्रधान प्रत्याशी पढ़ा-लिखा ही चुनेंगे। उसी को वोट दी जाएगी जो कर्मठ हो और सबका साथ सबका विकास करने वाला हो। चर्चा रही कि जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वह अपनी-अपनी जीत के लिए किसी न किसी तरह मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे हैं।