{"_id":"605243698ebc3e76a0312aee","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd215592830","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : शासन का आदेश आने का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : शासन का आदेश आने का बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव : शासन का आदेश आने का बेसब्री से इंतजार
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में होने वाले बदलाव को लेकर गांव स्तर पर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सभी पदों पर आरक्षण दोबारा तैयार होगा। इसके लिए शासन से आदेश जारी किया जाएगा। इस आदेश के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इससे संबंधित आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान समेत सभी पदों पर होने वाले चुनाव की गत काफी दिनों से तैयारियां जारी हैं। राज्य चुनाव आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से चुनावों को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष करवाने के लिए समय-समय पर तैयारी जारी है। इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने के अलावा मतदान केंद्रों आदि पर होने वाली वोटिंग करवाने की तैयारी भी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर गत दिनों शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने प्रधान समेत सभी पदों पर आरक्षण जारी करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन हाईकोर्ट ने आरक्षण की अंतिम सूची पर रोक लगा दी थी। गत 15 मार्च को हाईकोर्ट ने अब वर्ष 2015 के आरक्षण को आधार मानकर ही आरक्षण सूची बनाने के लिए शासन को आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के जारी होने के बाद यह तो तय हो गया है कि अभी सभी पदों पर होने वाला आरक्षण बदलेगा। आरक्षण बदलने की गांव स्तर पर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। वहीं, अधिकतर ग्राम पंचायतों में चुनाव मैदान में ताल ठोक चुके दावेदारों ने अपने कदम भी पीछे हटा लिए हैं। जबकि जिन्होंने आरक्षण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्हें दोबारा आरक्षण तैयार होने पर आस बंध गई है कि उन्हें भी अब चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। वहीं, अब हाईकोर्ट के आदेश पर शासन की ओर से दोबारा आरक्षण तैयार करने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी होगा, जिसे मिलने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि अभी दोबारा आरक्षण जारी करने संबंधित शासन से आदेश नहीं मिला है। इसका इंतजार किया जा रहा है और प्राप्त होते ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।