फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat chunav

पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर तैनात, प्रशिक्षण आज से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav
पंचायत चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर तैनात, प्रशिक्षण आज से
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव की तिथियों का एलान नहीं किया है। पूरे जनपद में एक साथ चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने आरओ (रिटर्निंग अफसर) और एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर) की तैनाती कर दी है। सभी को जिला पंचायत में प्रथम प्रशिक्षण आज दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने 40 आरओ और 495 एआरओ की तैनाती की है। ड्यूटी लगने के बाद अधिकारियों में हलचल मची है। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों का बुधवार को जिला पंचायत सभागार में प्रथम प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण तीन पालियों में होगा। प्रथम पाली में सभी निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सूची में क्रम संख्या 1 से 95 तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रशिक्षण होगा। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगी। इसमें क्रम संख्या 96 से 310 तक तथा तीसरी पाली 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसमें क्रम संख्या 311 से 495 तक के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के दिन से होगी नामांकन पत्रों की बिक्री
पंचायत चुनाव की निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने की तारीख से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना 15 मार्च के बाद जारी होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों की जांच शुरू
पंचायत चुनाव में प्रधान समेत चार पदों के लिए जारी आरक्षण पर प्राप्त हुई आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। अभी इनकी जांच जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में चल रही है। इसके बाद 11 और 12 मार्च को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में जांच होगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने बताया कि एक-एक आपति का निस्तारण होगा। यह सभी कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। प्रधान पद के आरक्षण पर 451, जिला पंचायत सदस्य पर 37, बीडीसी पद पर 20, ब्लॉक प्रमुख की एक और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण पर तीन आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
जिला पंचायत सभागार में आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशिक्षण तीन पालियों में होगा।
रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed