फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   paint on grave

कब्रों पर तीन महीने से काला पेंट डालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

कब्रों पर तीन महीने से काला पेंट डालने का आरोपशिकारपुर।शिया समुदाय के कब्रिस्तान में कब्रों पर तीन महीने से काला पेंट फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।पिछले तीन महीने से इन कब्रों पर कुछ असामाजिक तत्व काला पेंट फेंक रहे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

कब्रों पर तीन महीने से काला पेंट डालने का आरोप
विज्ञापन

शिकारपुर। शिया समुदाय के कब्रिस्तान में कब्रों पर तीन महीने से काला पेंट फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है।

नगर के मोहल्ला कुतुब दरवाजा निवासी सैय्यद लईकुल हसनैन नकवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके दादा, माता-पिता और भाइयों की कब्र कब्रिस्तान में है। पिछले तीन महीने से इन कब्रों पर कुछ असामाजिक तत्व काला पेंट फेंक रहे हैं। बृहस्पतिवार रात को आरोपियों ने फिर से यह हरकत दोहराई गई। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी कब्रों को तोड़ा भी सकते हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी न तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और न ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। सैय्यद लईकुल हसनैन नकवी का कहना है कि वह एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगे। फिर भी सुनवाई नहीं होती तो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी नहीं है। अभी तक कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed