फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OTS scheme ended, 1.28 lakh people deposited bill of Rs 76 crore

Bulandshahar News: ओटीएस योजना समाप्त, 1.28 लाख ने जमा किया 76 करोड़ का बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
OTS scheme ended, 1.28 lakh people deposited bill of Rs 76 crore
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के बकायेदारों से बकाया बिल वसूलने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना शुक्रवार को समाप्त हो गई। ढाई माह तक चली योजना में जिले में 1.28 लाख उपभोक्ताओं ने 76 करोड़ रुपये का मूल बिल जमा कराया है। अब बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 दिसंबर को ऊर्जा निगम के बकायेदारों से बकाया बिल वसूलने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई थी। इस दौरान जिले में 3.53 लाख उपभोक्ताओं से 323 करोड़ रुपये का मूल बिल वसूलने का लक्ष्य था। तीन चरणों में ढाई माह तक चली योजना शुक्रवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

योजना 15 फरवरी को ही समाप्त होनी थी, लेकिन अंतिम समय में इसे 28 फरवरी तक बढ़ा दिया था। योजना के तहत 1.28 लाख उपभोक्ताओं ने करीब 76 करोड़ रुपये का मूल बिल जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी जिले में 2,25,808 उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 246.09 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक ओटीएस बढ़ाने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed