फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OTS scheme

प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही एकमुश्त समाधान योजना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
OTS scheme
प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही एकमुश्त समाधान योजना
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना प्रचार-प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही है। स्थिति यह है कि योजना के प्रचार के नाम पर चुनिंदा बिजलीघरों पर बैनर लगाकर खानापूर्ति कर ली गई। जबकि जिले में करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं पर निगम का 3.6 अरब रुपये का बिल बकाया है।
जिले में बिजली निगम के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं पर निगम का साढ़े तीन अरब रुपये से अधिक का बिल बकाया है। बकायादारों से बिल की वसूली के लिए शासन ने एक जून को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना शुरू की थी। योजना के तहत दो से पांच किलोवाट तक के उपभोक्ताओं के बकाया बिल में जोड़े गए सरचार्ज को माफ किया जाना था। योजना शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जागरूक करने और बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित करने के लिए अधिकारियों ने उचित कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

जिसके चलते योजना की अवधि में तीन दिन का समय शेष है और अभी तक करीब 39 हजार उपभोक्ताओं ने ही बकाया बिल जमा कराया है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, होर्डिंग्स, पंफलेट लगाने देने के बजाए कुछ बिजलीघरों पर बैनर लगाकर खानापूर्ति कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े
सर्किल कुल उपभोक्ता बकाया सरचार्ज
प्रथम 113451 2441.55 लाख 5217.81 लाख
द्वितीय 108163 9987.88 लाख 3737.70 लाख
तृतीय 146398 14225.27 लाख 5642.45 लाख
कुल 368012 36654.7 लाख 14597.96 लाख
योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बिजलीघरों पर बैनर लगाए गए हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। योजना के तहत कितने बकायेदारों ने बिल जमा कराया है, इसका आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। - नीरज कुमार, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed