फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   organic forming

Bulandshahar News: आठ युवा किसान कुरुक्षेत्र में सीखेंगे जैविक खेती के गुर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
organic forming
आठ युवा किसान कुरुक्षेत्र में सीखेंगे जैविक खेती के गुर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के आठ युवा किसान जैविक खेती के गुर सीखने के लिए कुरुक्षेत्र जाएंगे। इन सभी युवा किसानों का चयन दो जनवरी को युवा गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में हुआ है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि इन किसानों को जल्द ही कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि दो जनवरी को गन्ना खेती को उद्यमिता से जोड़ने और युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए गन्ना विकास विभाग की ओर से युवा गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह संवाद चीनी एवं गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिले के युवा किसानों ने भी भागीदारी की थी और अपनी बात रखी थी। इस दौरान आठ युवा किसानों का चयन कुरुक्षेत्र में जैविक खेती के गुर सीखने के लिए किया गया है। इनमें चार युवा पुरुष और चार युवा महिलाएं शामिल हैं। महिला युवा किसानों में अनूपशहर क्षेत्र के गांव चरौरा की खुशी, अगौता ब्लॉक के गांव कॉचरोठ, मोहना गांव की अदिति यादव और गांव शाहपुर कलां की प्रीति जादौन शामिल हैं। जबकि पुरुष युवा किसानों में अनूपशहर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के दीपकांत शर्मा, चिंगरावटी गांव के अंकित, गांव भंडौली निवासी जुगेंद्र सिंह और गांव रतनपुर निवासी रंजीत शामिल हैं। बीटेक कर चुके युवा किसान दीपकांत शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पंचामृत योजना एवं प्राकृतिक खेती करते हुए जैविक गन्ने की चटनी और गन्ने की आईसक्रीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन

खुशी ने गन्ना विभाग की पंचामृत योजना की सराहना करते हुए बताया कि हमारे जैसे बहुत सारे किसान इससे लाभ लेकर अपनी आय को दोगुनी करने का काम कर रहे हैं। भावना ने बताया कि पांच एकड़ जमीन से गन्ने की सहफसली कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। जोगेंद्र सिंह गन्ने की खेती में नई किस्मों को अपना कर और प्रीती जादौन ने गन्ने की खेती के साथ-साथ पशुपालन कर अच्छी आय ली जा रही है। इसी तरह अन्य युवा किसान भी गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed