फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   operation of the garbage disposal center could not start

Bulandshahar News: मशीन के अभाव में नहीं शुरू हो सका कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
operation of the garbage disposal center could not start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात क्षेत्र के अगौरा गांव में नगर पालिका की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से डंपिंग यार्ड तैयार किया गया है। नगर पालिका ने वहां पर कूड़ा निस्तारण केंद्र भी बनवाया है। मगर, मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन अभी तक नहीं शुरू हो सका है। केंद्र का संचालन नहीं शुरू होने से नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में ही मंदिर रोड पर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
खुर्जा नगर क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोगों की आबादी है। यहां आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कूड़ा अधिक निकलता है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तो किया जा रहा है लेकिन, इसके निस्तारण के लिए कोई डंपिंग क्षेत्र नहीं है। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से मंदिर रोड स्थित खाली जमीन पर शहर के कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कोई अन्य जगह नहीं होने के कारण यहां पर कूड़े का ढेर लग गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई है मगर, समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

बता देें कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से तीन साल पहले देहात क्षेत्र स्थित अगौरा गांव में जगह चिन्हित कर कूड़ा डंपिग यार्ड बनाया गया। करीब डेढ़ हेक्टेयर मीटर जमीन पर तैयार हुए डंपिंग यार्ड में कूड़ा जमा करने के साथ-साथ पालिका द्वारा उसके निस्तारण की भी तैयार की गई, जिससे स्थानीय कूड़े को यहीं पर दूसरे कार्य में इस्तेमाल में लाया जा सके। इसमें कलेक्शन एरिया, प्रोसेसिंग एरिया, वाशिंग एरिया और पैकिंग एरिया सहित अन्य स्थान बनाए गए हैं। अब यहां पर कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। मशीनों की खरीद के लिए नगर पालिका की ओर से शासन को 3.5 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार नगर पालिका की ओर से गांव अगौरा में डंपिंग यार्ड की बाउंड्रीवॉल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब जल निगम गाजियाबाद की यूनिट सीएंडडीएस कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन लगाएगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं।


ईओ, नगर पालिका विनोद कुमार ने कहा कि डंपिंग यार्ड काफी समय पहले बनकर तैयार हो गया है। अब केवल कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन लगनी है। मशीन लगने के बाद नगर क्षेत्र का कूड़ा वहीं पर डंप किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव के बाद केंद्र का संचालन शुरू जो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed