फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   one died in raod accident

कार कैंटर से टकराई, एक की मौत, चार घायल

Mon, 22 Feb 2016 12:35 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
one died in raod accident
शादी समारोह से लौटते समय मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे पर दूसरे वाहन को ओवरटेक
विज्ञापन
कर रही कार सामने से आ रही कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर दिल्ली केसीमापुरी निवासी जाहिद पुत्र यासीन, सईद पुत्र हाफिज आलम, मुकर्रम पुत्र शौकत, जमील तथा बॉबी उर्फ अकरम कार से डिबाई में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

शाम करीब 4 बजे उनकी कार जैसे ही बुलंदशहर रोड पर साबुन फैक्ट्री के पास पहुंची ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिकारपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बॉबी उर्फ अकरम (45) को मृत घोषित कर दिया। बाकी चारों की बुलंदशहर जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से जाहिद और जमील को दिल्ली रेफर किया गया है। मौत की सूचना मिलते ही अकरम के परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि बॉबी उर्फ अकरम की मौत हो चुकी है। जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed