फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On the pretext of leaving the village, the girl was taken to a room and raped

Bulandshahar News: गांव छोड़ने के बहाने युवती को कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of leaving the village, the girl was taken to a room and raped
शिकारपुर। थाना क्षेत्र के एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ वारदात की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती किसी कार्य से शिकारपुर आई थी। कार्य निपटाने के बाद वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच युवक पुष्पेंद्र वहां अपनी बाइक लेकर पहुंचा। परिचित होने के नाते युवती उस पर विश्वास कर बैठ गई। आरोप है कि पुष्पेंद्र युवती को गांव ले जाने के बजाय रास्ते में स्थित एक कमरे पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता की मां ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed