{"_id":"6102ec298ebc3eb2be204f3d","slug":"olympics-bulandshahr-news-gbd223180110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतीश के हर पंच पर बजीं तालियां, गांव में मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश के हर पंच पर बजीं तालियां, गांव में मना जश्न
विज्ञापन
खिलाड़ी सतीश यादव के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर साठा मोहल्ले के दयालबाग में ढोल बजाकर जश्न मन?
- फोटो : BULANDSHAHR
सतीश के हर पंच पर बजीं तालियां, गांव में मना जश्न
बुलंदशहर/ सिकंदराबाद। बॉक्सर सतीश के मुकाबले को देखने के लिए बृहस्पतिवार अल सुबह पचौता गांव में हर किसी के घर टीवी ऑन हो गया। सभी की निगाहें टीवी पर टिक गईं। सतीश के घर पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मुकाबले के दौरान अपने लाल के हर पंच पर लोग तालियां बजाने लगते और जोश से भर जाते। मुकाबले में जीत के बाद तो गांव में जश्न का माहौल हो गया।
मुकाबले के पूर्व अपने ईष्ट देव से की प्रार्थना
मुकाबला शुरू होने से पहले सतीश के माता- पिता ने बेटे की जीत के लिए अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। वहीं, ग्रामीणों ने भी अपनी अपनी मान्यता के अनुसार सतीश की जीत के लिए प्रार्थना की। साथ ही सतीश के हर एक पंच पर लोग झूमते नजर आए।
जीत पर लगे भारत माता की जय के नारे
सतीश के घर पर ही ग्रामीणों ने परिजनों के साथ राउंड ऑफ 16 मुकाबले को एलईडी पर लाइव देखा। सतीश के सामने जमैका का खिलाड़ी ब्राउन रिकार्डो टिक नहीं पाया। मुकाबले मेें सतीश के विजेता घोषित किए जाने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वातावरण भारत माता की जय और सतीश यादव जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
जीत के बाद बधाइयों का तांता
जैसे ही मुकाबले में सतीश को विजेता घोषित किया गया तो उनके पिता, माता, अन्य परिजनों के फोन घनघनाने लगे। फोन पर रिश्तेदारों, परिचितों, दोस्तों, आदि का बधाई देने का सिलसिला लग गया। दिनभर फोन पर बधाई मिलती रही।
मां ने फोटो में चूमा बेटे का माथा
मुकाबले का रिजल्ट आने के बाद सतीश की मां गुड्डी देवी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आंख से खुशी के आंसू छलक उठे। बेटे की जीत को लेकर वह इस कदर भावुक हो गईं कि उन्होंने घर में रखे बेटे के फोटो को चूमकर विजय होकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
सतीश की जीत पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह चर्चा होने लगी। किसी ने भगवान के चरणों में शीश झुकाकर भगवान का आभार व्यक्त किया तो किसी मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। गांव निवासी कूडे सिंह, मनोज यादव, रोहताश यादव, महावीर यादव, हरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, सती देवी, पप्पू यादव आदि ने मिठाई बांटी।
सतीश के खेल की हर ओर चर्चा, ग्रामीण बोले, लाला जय सिंह का आशीर्वाद
सिकंदराबाद। सतीश के मुकाबला जीतने के बाद गांव में जगह-जगह लोग उसके खेल को लेकर चर्चा करते नजर आए। कोई सतीश के मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन की बात कर रहा था तो कोई रिकार्डो पर जड़े जाने वाले उसके पंचों के बारे में बात कर रहा था। वहीं बहुत से लोग सतीश के प्री क्वार्टर में खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर चर्चा कर रहा था। लोगों का कहना था कि गांव के कुल देवता लाला जय सिंह का आशिर्वाद सतीश के साथ है। उनके आशीर्वाद से सतीश इस बार ओलंपिक में गोल्डन पंच लगाएगा। और गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी धरती पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाएगा।
भगवान पर भरोसा
बेटे की जीत के लिए भगवान से हमेशा प्रार्थना करती हूं। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है। सतीश हर मुकाबला जीतेगा। गोल्ड मेडल जीतकर देश और देशवासियों का मान बढ़ाएगा।
- गुड्डी देवी, सतीश की मां
करता हूं प्रेरित
किसी प्रतियोगिता में खेलने के दौरान देश और देशवासियों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए एक खिलाड़ी पर काफी दबाव होता है। जब भी बात होती है तो उन्हें बिना किसी दबाव और संयम के साथ खेलने के लिए प्रेरित करता हूं। - किरनपाल सिंह यादव, पिता
सतीश के जीत के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा था। भगवान ने सभी की प्रार्थना सुन ली। आशा करता हूं कि भविष्य में सतीश पर इसी प्रकार सबका आशीर्वाद बना रहेगा और वह गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाएगा।
जितेंद्र यादव, भाई
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
सतीश युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। सतीश से प्रेरित होकर गांव के बहुत से लड़के खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
आदेश यादव
सतीश से प्रेरित होकर आर्मी में भर्ती होने के बाद खेल में अपना भविष्य बनाना चाहता हूं। इसके लिए बराबर प्रयास कर रहा हूं। स्वयं की तैयारी के साथ गांव के लड़कों को भी आर्मी भर्ती की तैयारी करा रहा हूं।
नितिन यादव