फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Office closed for two days

दो दिन के लिए बंद हुई कचहरी, टली सुदीक्षा के आरोपियों की पेशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Office closed for two days
दो दिन के लिए बंद हुई कचहरी, टली सुदीक्षा के आरोपियों की पेशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला न्यायालय परिसर में कार्यरत एक अधिवक्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार देर शाम को ही जिला जज ने न्यायालय को दो दिन बंद रखने का आदेश दिया था। मंगलवार को अदालत बंद होने के चलते सुदीक्षा की मौत के आरोपियों की भी पेशी नहीं हो सकी है। अदालत बुधवार को भी बंद रहेगी और बृहस्पतिवार को खुलेगी। वहीं, अदालत में सैनिटाइजेशन व सफाई का कार्य फिलहाल चल रहा है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जिला न्यायालय परिसर में लगातार अधिवक्ताओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई अधिवक्ताओं का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिए गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिल गए। जिसके बाद जिला जज ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार को एक लिखित में सूचना भेजी कि अदालतों को 48 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को अदालतों को बंद रखा जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे अदालत खुल जाएंगी। वहीं, सभी अधिवक्ताओं से भी 48 घंटे अपने घर में रहने के लिए कहा गया है। मंगलवार को अदालत बंद होने के कारण सुदीक्षा की मौत मामले के आरोपी राजू जाटव पुत्र लल्लू निवासी शांतिनगर भूड़ देहात कोतवाली व चौधरी दीपक सोलंकी पुत्र कुंवर सोलंकी निवासी गांव कुरली हाल निवासी कृष्णानगर की भी पेशी नहीं हो सकी है। अब दोनों आरोपियों की पेशी का समय बृहस्पतिवार को तय होगा। गौरतलब है कि 10 अगस्त को जितेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी अपने चचेरे भाई निगम भाटी के साथ बाइक से औरंगाबाद निवासी अपने मामा के यहां जा रही थी। रास्ते में सुदीक्षा की एक हादसे में मौत हो गई। आरोपियों पर आरोप है कि वह सुदीक्षा की बाइक का पीछा कर रहे थे। जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed