फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now vacant seats will be filled through open merit

Bulandshahar News: अब ओपन मेरिट से भरी जाएंगी रिक्त सीटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Now vacant seats will be filled through open merit
बुलंदशहर। सीसीएसयू की ओर से जारी की गई दो मेरिट के बाद अब शेष सीटें ओपन मेरिट से भरी जाएंगी। छात्र-छात्राओं को अपना ऑफर लेटर जमा कराने के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर नौ अगस्त से प्रवेश कराएंगे। ओपन मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के प्रवेश 12 अप्रैल तक हो सकेंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी, बीकॉम और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से अब कॉलेजों को शेष सीटों पर ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए हैं। ओपन मेरिट से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने के लिए कहा गया है। बुधवार को कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने ऑफर लेटर जमा कराए। ऑफर लेटर बृहस्पतिवार तक प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद ओपन मेरिट बनाई जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इसके लिए कॉलेजों ने पूरी तैयारी कर ली है। सीसीएसयू के निर्देशानुसार नौ अगस्त को पहली ओपन मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश शुरू हो जाएंगे। जो 12 अगस्त तक जारी रहेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि बृहस्पतिवार तक ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा करा दें। इसके बाद ऑफर लेटर जमा कराने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। ओपन मेरिट सीसीएसयू की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed