{"_id":"571a63294f1c1b087a8b530e","slug":"now-the-sun-was-stinging","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तो चुभने लगी है धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तो चुभने लगी है धूप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू से बचने के के लिए मुंह बांधकर जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञ संभावना जता रहे थे कि बरसात हो सकती है मगर शुक्रवार को मौसम ने रंग बदल दिया।दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे। इस बार मौसम बार-बार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सुबह से ही त्वचा झुलसाने वाली तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग पूरा दिन तपिश से बेजार रहे। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या घट गई। जो भी निकले चेहरे और सिर को ढंक कर निकले।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव और बरसात की संभावना जताई जा रही थी। मगर शुक्रवार को दिन निकलते ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को पारा 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन