फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now apply for Haj pilgrimage till 23rd September

Bulandshahar News: अब 23 सितंबर तक करें हज यात्रा के लिए आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। हज यात्रा 2025 के लिए आजमीन-ए-हज अब 23 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहले आवेदन करने के लिए नौ सितंबर तक का समय दिया था। जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज यात्रा 2025 की आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इसके लिए अंतिम तारीख 9 सितंबर तय की गई थी। हज 2025 के लिए घोषित की गई पॉलिसी में हज नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। हज आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन या अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले के तहत एप ''''HAJ SUVIDHA से भरे जा सकते हैं। नगर के ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया में हज सुविधा केंद्र बना है। यहां पर भी आजमीन-ए-हज सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed