फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NOTA votes were aware of the importance of

वोट के लिए जागरूक कर बताया नोटा का महत्व

Sat, 04 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 04 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
NOTA votes were aware of the importance of
रेलवे रोड स्थित गैंस एजेंसी पर मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम को सम्बोधित करती सीडीओे जसजीत कौर। - फोटो : ब्यूरो

नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित आगमन गैस एजेंसी पर दो मिनट वोट के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि सीडीओ जसजीत कौर गैस एजेंसी संचालकों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने मतदान करने को प्रेरित करने वाली मोबाइल वाइस रिकार्डिंग को सुनाकर किया।

विज्ञापन


सीडीओ जसजीत कौर ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का फर्ज बनता है कि वह अपने मत का अधिकार करें। इसलिए इस विधानसभा में अधिक से अधिक मतदान किया जाए। जिला प्रशासन भी निर्वाचन आयोग के आदेश पर स्वीप कार्यक्रमों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को जागृत कर रहा है। उन्होंने यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो नोटा का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित सभी लोगाें से 11 फरवरी को मतदान अवश्य करने की अपील की। डीएसओ केबी सिंह ने भी अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। मंच संचालन अभिषेक अग्रवाल ने किया। इस दौरान सीए त्रिवेंद्र जीत सिंह, पंकज सिंह, ममता शर्मा, गायत्री, पूनम और सरवर खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed