फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nominations will be held from tomorrow

Bulandshahar News: कल से होंगे नामांकन, जिला प्रशासन की तैयारी हुई तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए कल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में चार अप्रैल तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। पांच से सात अप्रैल के बीच पत्रों की जांच होगी और आठ को नाम वापसी होगी। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में तैयारियां चल रही हैं। नामांकन शुरू होने में केवल एक दिन का समय शेष है लेकिन अभी तक गठबंधन की ओर से प्रत्याशी की घोषणा ही नहीं की गई है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। आठ अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों का नामांकन कराएंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। कलक्ट्रेट गेट से नामांकन स्थल तक तीन स्थानों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा कलक्ट्रेट से बार कार्यालय की ओर खुलने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। 28 मार्च से कलक्ट्रेट में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के साथ अन्य लोगों के वाहन प्रवेश नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा कलक्ट्रेट तक पहुंचने के लिए यदि कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए काफिला लेकर पहुंचता है तो संबंधित के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्दलीय 10, बड़े दलों के प्रत्याशी ले जा सकेंगे पांच लोग

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के दौरान बड़े दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्ताव समेत चार लोग नामांकन स्थल तक साथ लाने की अनुमति होगी। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को अपने साथ 10 प्रस्तावक लाने अनिवार्य होंगे। विभिन्न विभागों से नो ड्यूज प्रमाणपत्र के साथ आवेदक की ओर से शपथ पत्र दिया जाएगा, जिसमें कुल संपत्ति, शिक्षा, आय का स्त्रोत, पेशा-व्यापार समेत अन्य निजी जानकारी साझा करनी होगी।



गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से सांसद भोला सिंह, बसपा की ओर से नगीना सांसद गिरीश चंद्र जाटव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि सपा-कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन की ओर से अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। कांग्रेस हाईकमान ने बैठक कर पहले ही दावेदारों के नाम पर मंथन कर लिया है लेकिन घोषणा में देरी से दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।






मतदान – 26 अप्रैल

मतगणना – 04 जून

लोकसभा सीट पर मतदाताओं की स्थिति -

कुल मतदाता – 26,44,250

पुरुष मतदाता – 13,86,129

महिला मतदाता – 12,58,027

अन्य मतदाता – 94

सर्विस मतदाता – 11,969

दिव्यांग मतदाता – 20,207

85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता – 17,789

कुल मतदान केंद्र -- 1498

कुल मतदेय स्थल – 2876





नामांकन के लिए बैरिकेडिंग शुरू करा दी गई है। बिना जांच के कोई भी व्यक्ति कलक्ट्रेट में प्रवेश नहीं करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नामांकन प्रक्रिया को पूरी कराएंगे। निर्धारित से अधिक संख्या में लोग नामांकन स्थल पर प्रवेश नहीं करेंगे। - विवेक मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed