फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NOC sent in the name of false report

एनओसी के नाम पर भेजी झूठी रिपोर्ट

Mon, 26 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 26 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
NOC sent in the name of false report
भट्टा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

भट्ठा संचालकों को पर्यावरण क्लीयरेंस देने में हुई देरी का ठीकरा खनन अधिकारी ने एडीएम वित्त पर फोड़ दिया है। एडीएम वित्त ने बताया कि खनन अधिकारी ने झूठी रिपोर्ट डीएम को भेजकर उन्हें बरगलाने का प्रयास किया है। बता दें कि जनपद में 380 ईंट भट्ठे हैं। इनमें  से 195 भट्ठा संचालाकों ने प्रशासन से पर्यावरण क्लीयरेंस (ईसी) के लिए आवेदन किया है।

आवेदन को तीन माह से अधिक बीत गया है। अब तक एक भी भट्ठा संचालक को पर्यावरण क्लीयरेंस जारी नहीं की गई है। ईसी में देरी की शिकायत भट्ठा संचालकों ने डीएम से की। शिकायत के क्रम में डीएम ने खनन अधिकारी को नोटिस जारी कर देरी का कारण पूछा।
विज्ञापन


खनन अधिकारी ने लिखित जवाब में कहा है कि एडीएम वित्त को पर्यावरण क्लीयरेंस के क्रम में पल पल की जानकारी दी गई। एडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी ने डीएम को गलत रिपोर्ट दी है। उन्हें जल्द ही सही तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी की आड़ में अवैध वसूली पर्यावरण क्लीयरेंस की आड़ में खनन अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप है। इस संबंध में डीएम के पास कई शिकायतें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि
सेटिंग होने के बाद फाइल को आगे खिसकाया जा रहा है। अवैध वसूली खनन विभाग में कार्य कर चुका एक कर्मचारी करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed