फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NIA action at the home of three brothers suspected of anti-national activities.

Bulandshahar News: देश विरोधी गतिविधि के संदेह में तीन भाइयों के घर एनआइए की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
NIA action at the home of three brothers suspected of anti-national activities.
नगर के मोहल्ला ईंटारोड़ी में पहुंची एनआईए की टीम के अ​धिकारी। संवाद
बुलंदशहर। देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में एनआइए की टीम ने नगर क्षेत्र के मोहल्ला ईटारोड़ी में छापा मारा। इस दौरान करीब छह घंटे तक टीम एक मकान में रही और तीन भाइयों और उनके परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम से आई टीम अपने साथ एक मोबाइल फोन लेकर गई है। हालांकि टीम की कार्रवाई के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे नगर के मोहल्ला ईटारोड़ी निवासी कादिर के घर तीन गाड़ियों में सवार होकर एनआइए की टीम पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ नगर कोतवाली पुलिस भी तैनात रही। टीम के अंदर जाते ही मकान के दरवाजे, खिड़की आदि बंद कर दिए गए और मकान में आने जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टीम ने मकान में पहुंचने के साथ ही सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद करीब छह घंटे तक लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कादिर की ऊपरकोट क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान है और उसके भाई बिलाल शिकारपुर अड्डा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और एक भाई फजल टायर पंक्चर की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेह
पुलिस सूत्रों की माने तो विशाखापटनम निवासी युवक सोशल मीडिया के माध्यम से देश विरोधी गतिविधि संचालित करता है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआइए को शक है कि विशाखापट्टनम में रहने वाले आरोपी युवक की सोशल मीडिया पर कादिर भी जुड़ा हुआ है।
कादिर से पूछताछ के साथ टीम ने उसकी आय, खातों में आई धनराशि, परिवार की स्थिति को लेकर पूछताछ करने के साथ ही जांच पड़ताल भी की। दोपहर करीब 12 बजे टीम कादिर का फोन अपने साथ लेकर गई है।
एटीएस ने अकबरपुर से दो संदिग्ध लिए थे हिरासत में
19 जून 2026 को लखनऊ एटीएस की टीम ने भी जिले में कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक में दो युवकों को हिरासत में लिया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव अकबरपुर निवासी मोहम्मद उमर और फैजान को गिरफ्तार किया था। एटीएस के मुताबिक मोहम्मद उमर ने फैजान से 500 रुपये में पाकिस्तानी डॉन आबिद जट के पोस्टर लगवाए थे।

वहीं, फैजान सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और देश विद्रोही गति संचालित करने वाले अन्य लोगों के संपर्क में था। उमर युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें देश विद्रोही गतिविधियों के लिए तैयार करने में जुटा था। जिसके बदले उसे 12 हजार रुपये महीने मिल रहे थे। हालांकि परिजनों ने बताया था कि उमर का कोई बैंक खाता नहीं है। फिर उसे 12 हजार रुपये किस माध्यम से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed