फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   NH-24 diversion, the whole city jams

एनएच-24 पर डायवर्जन, पूरा शहर जाम

Sun, 14 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
NH-24 diversion, the whole city jams
जाम - फोटो : अमर उजाला

एनएच-24 से एकाएक रूट डायवर्जन से शनिवार को बुलंदशहर में बुगरासी-भगवानपुर रूट 14 घंटे तक जाम रहा। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी और बुजुर्ग और महिला मुसाफिरों को हुई। बाईपास में जाम लगने के बाद शहर में वाहन फंस गए। शहर में भी ट्रैफिक जाम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया।

विज्ञापन


सावन के आखिरी सोमवार को अपने अराध्य का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए गंगातट से हाईवे पर उमड़े तो शुक्रवार की शाम गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया । एनएच-24 से हल्के और भारी वाहन भगवानपुर पुल से निकलने लगे। जल्दी निकलने के चक्कर में पुल पर वाहनों की कतार लगने लगी।
विज्ञापन


रात एक बजे भगवानपुर से बुगरासी तक करीब सात किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। आलम यह हो गया कि जाम में फंसे यात्रियों को शुक्रवार रात सड़कों पर गुजरानी पड़ी।  बाईपास जाम होने के बाद शनिवार सुबह शहर में भी सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान बारिश ने हालात और खराब कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण भी जाम लग गया। नगर में अनूपशहर बुलंदशहर रोड, शिकारपुर बाईपास, खुर्जा रोड, दिल्ली रोड और जहांगीराबाद शिकारपुर रोड, जहांगीराबाद अनूपशहर रोड, अनूपशहर डिबाई रोड पर भी भीषण जमा लगा रहा। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस घंटों जूझती रही। दोपहर बाद चार बजे कहीं जाकर ट्रैफिक सुचारु हो सका। 


बुगरासी-भगवानपुर मार्ग जाम के चलते अवरुद्ध होने से स्कूल वाहन भी जाम में फंसे खड़े रहे। स्कूल वाहन शनिवार को स्कूल में निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed