फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newborn found in garbage heap, rescued by pottery worker

Bulandshahar News: कूड़े के ढेर में मिली नवजात, पॉटरी मजदूर ने उठाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Newborn found in garbage heap, rescued by pottery worker
खुर्जा में कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची के मिलने में बाद मौके पर मौजूद लोग । संवाद
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के बारादारी पंजाबियान मोहल्ला में शुक्रवार सुबह कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटी नवजात बच्ची मिली। वहां से गुजर रहे पॉटरी मजदूर ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे उठाया। यदि सही समय से कोई बच्ची तक नहीं पहुंचता तो उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन


बारादारी पंजाबियान मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ गब्बर ने बताया की शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे वह अपनी पत्नी साबरा के साथ पॉटरी में मजदूरी करने जा रहे थे। तभी मोहल्ले में पड़े कूड़े के ढेर की तरफ किसी बच्ची के रोने की आवाज आई। उनकी पत्नी साबरा ने देखा तो एक मासूम बच्ची कपड़े में लिपटी पड़ी थी। साबरा ने तुरंत बच्ची को उठा लिया और घर ले गईं।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बच्ची को नजदीकी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां चिकित्सक ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद गब्बर बच्ची को लेकर अपनी बहन रिहाना के घर गए। उनकी बहन ने बच्ची को पालने का निर्णय लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति की टीम को सौंपा गया है। उनकी ओर से बच्ची को जिला अस्पताल के नीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहां बच्ची का उपचार चल रहा है। समिति की देख-रेख में बच्ची का पालन पोषण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed