फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New year celebration

घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुआ नए साल का स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
New year celebration
नगर के मॉल में नववर्ष पर सेल्फी लेती युवतियां। - फोटो : BULANDSHAHR
घने कोहरे और शीतलहर के साथ हुआ नए साल का स्वागत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नए साल का स्वागत शुक्रवार सुबह कोहरे व शीतलहर के साथ हुआ। सुबह हाईवे के साथ ही शहर के अंदर भी दृश्यता जीरो रही। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

गत कुछ दिनों से मौसम हर रोज बदल रहा है। दिसंबर के जाते-जाते जहां घने कोहरे ने अपनी दस्तक देकर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था तो वहीं आखिरी दिनों में बढ़ी ठंड शुक्रवार को नए साल में दाखिल होते ही पूरे यौवन पर नजर आई। इस ठंड से हाड़ भी कांपने लगे हैं। सूरज भी बादलों में छिपे रहे। लोग दोपहर तक सूरज की ओर टकटकी लगाए रहे। कोहरे के बीच ही दिन की शुरुआत हुई। सुबह दफ्तर को जाने वाले कामकाजी लोग इससे प्रभावित रहे। सड़कों पर वाहनों की गति मानो पूरी तरह थम गई हो। दृश्यता बहुत कम होने की वजह से सुबह ही वाहनों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। सर्द हवाओं से निजात पाने के लिए शहर में जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम आठ डिग्री रहने की संभावना जताई जा रही है। हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं, दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अब तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। आगामी दिनों में बादल छाने के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed