{"_id":"659c2b72b67d6480eb009a78","slug":"new-voters-conference-will-give-information-about-government-schemes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-9932-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नव मतदाता सम्मेलन कर देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नव मतदाता सम्मेलन कर देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में दो-दो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन करेगी। सोमवार को प्रदेश महामंत्री हषवर्धन सिंह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को प्रत्येक विधानसभा में दो-दो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से लोगों को सुनवाया जाएगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले की सातों विधानसभाओं में कार्यक्रम का आयोजन कर 2014 से पहले की स्थिति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक दुल्हेरा ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से युवा दिवस पर 12 जनवरी को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर सौ-सौ युवाओं के फोन में नमो एप डाउनलोड कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र भाटी, केपी सिंह, नवीन शर्मा, लव कुश पंडित, ऋषभ पंडित, लव बंसल, रजत सिंह मौजूद रहे।