फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New Asia will not let the old fall down: DM

नए आशियाने बनने नहीं देंगे पुराने गिराएंगे नहीं ः डीएम

Sun, 09 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
New Asia will not let the old fall down: DM
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

काली नदी के 200 मीटर के दायरे में बने आशियाने गिराए जाने की चिंता में हलाकान हो रहे दो हजार परिवारों को डीएम के आश्वासन से जान में जान आई। डीएम ने नदी के 200 मीटर की परिधि में बने मकानों को नहीं गिराने का आश्वासन दिया। वहीं, यह भी साफ कर दिया इस क्षेत्र में अब नए निर्माण नहीं होने देंगे।

साथ ही डूब क्षेत्र में बने मकानों पर कार्रवाई करेंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि काली नदी के 200 मीटर के दायरे में बने मकान गिराए की बात महज अफवाह है। चर्चा को प्राधिकरण पूरी तरह खारिज करता है। एनजीटी के आदेश के मुताबिक काली नदी के 200 मीटर के दायरे में अब नए भवनों का निर्माण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


जो भवन काली नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए हैं उन्हें गिराया जाना प्रस्तावित है। काली नदी क्षेत्र से अलग पुराने भवनों को नहीं छेड़ा जाएगा। बता दें कि काली नदी के आसपास बने मकानों को गिराने की अफवाह से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की ओर से स्थिति साफ करने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। काली नदी के आसपास रहने वाले कम से कम दो हजार परिवार अपने आशियाने की चिंता में आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

 काली नदी के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को ही गिराया जाएगा। साथ ही 200 मीटर के दायरे में नए भवनों का निर्माण भी नहीं होने दिया जाएगा। -आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर

काली नदी के 200 मीटर के दायरे में जो पुराने निर्माण हैं उनको नहीं गिराया जाएगा। काली नदी क्षेत्र में अतिक्रमण करके बनाए गए मकानों को गिराया जाएगा। इस संबंध में नोटिस भी जारी किए गए हैं। डीएम साहब के आदेश के अनुसार इस अभियान में नगर पालिका की मदद भी ली जाएगी।

-इंदू प्रकाश सिंह, सक्षम अधिकारी, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण

कांशीराम आवासों में रहते मिले किराएदार
 पुलिस ने कांशी राम आवासीय योजना के तहत बनाए गए फ्लैटस का सत्यापन किया। कार्रवाई के दौरान आवंटियों के मकानों में किराएदार रहते मिले। रिपोर्ट जल्द ही एसडीएम और डीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद कांशीराम आवासों के आवंटन रद्द होने का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed