फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New 250 kV transformer installed in Secunderabad.

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में लगा 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मोहल्ला सराय झाझन गोकुलगंज क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से अब राहत मिलेगी। बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए ऊर्जा निगम ने बुधवार को क्षेत्र में लगे 100 केवी क्षमता के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 250 केवी क्षमता का हाइटेक ट्रांसफार्मर लगाया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पुराना 100 केवी ट्रांसफार्मर बढ़ते भार को संभालने में सक्षम नहीं था। शाम के समय वोल्टेज घटकर 140 से 150 वोल्ट तक पहुंच जाती थी। इससे पंखे धीमे चलते थे और विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता था। कई बार ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक भी जाता था। ऊर्जा निगम के अभियंता रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और क्षेत्र के बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए 100 केवी के स्थान पर 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यह ऑयल कूल्ड व ओवरलोड प्रोटेक्शन तकनीक से लैस है। इससे बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा और फॉल्ट की घटनाएं कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed