फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neighbor called student to her house and gave her intoxicants middle aged man raped her

औरत ही निकली औरत की दुश्मन: पड़ोसन ने छात्रा को घर बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ, अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Sat, 21 Sep 2024 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2024 10:41 PM IST
सार

सात मार्च को वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी, इसी दौरान अधेड़ ने उसका वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कई बार उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Neighbor called student to her house and gave her intoxicants middle aged man raped her
पड़ोसन ने छात्रा को घर बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ - फोटो : freepik

विस्तार

ग्रेजुएशन की छात्रा को पड़ोस में रहने वाली महिला किरायेदार ने नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि इसके बाद गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि एक अधेड़ ने इसकी वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि तीन मार्च को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उन्हें घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद गैर समुदाय के आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान एक अधेड़ ने वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सात मार्च को वह परीक्षा देने के लिए जा रही थी, इसी दौरान अधेड़ ने उसका वीडियो दिखाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कई बार उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व पड़ोस में रहने वाली महिला और अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed