{"_id":"69ff6e2a05ae7b524f07ac84","slug":"national-lok-adalat-settles-124-lakh-cases-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-154171-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.24 लाख वादों का निस्तारण, 17.51 करोड़ का दिलाया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.24 लाख वादों का निस्तारण, 17.51 करोड़ का दिलाया मुआवजा
विज्ञापन
न्यायिक परिसर में लगी लोक अदालत में वादों का निस्तारण कराते वादी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जनपद में दीवानी न्यायालय बुलंदशहर, वाह्य न्यायालय खुर्जा व अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई तथा समस्त तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश संजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने भी मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किए।
लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 1,24,122 वादों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों के 9,613 वादों में 7.42 लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया। वहीं, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के 171 मामलों का निस्तारण करते हुए करीब 17.51 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया।
परिवार न्यायालयों में 110 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा एनआई एक्ट के 17 वाद, सिविल मामलों के 68 वाद, विद्युत विभाग से जुड़े 1,125 वाद तथा अन्य 41 मामलों का भी समझौते के आधार पर निपटारा कराया गया।
विज्ञापन
बैंक प्री-लिटिगेशन के 497 मामलों में करीब 12.75 करोड़ रुपये के ऋण विवादों पर समझौता कराया गया। इसमें लगभग आठ करोड़ रुपये की धनराशि पर सहमति बनी और मौके पर ही करीब 3.19 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा प्रशासन की ओर से 1,12,470 अन्य प्री-लिटिगेशन वादों का भी निस्तारण किया गया। लोक अदालत में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पानी के टैंकर, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और छिड़काव की व्यवस्था कराई गई।
कार्यक्रम के समापन पर जनपद न्यायाधीश संजय सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक व बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा।