फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nation consciousness mission engaged in preparing plasma donate team

प्लाज्मा डोनेट की टीम तैयार करने में जुटा राष्ट्र चेतना मिशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा डोनेट की टीम तैयार करने में जुटा राष्ट्र चेतना मिशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से जंग जीत चुके लोगों ने अन्य मरीजों के उपचार के लिए अपना प्लाज्मा देने को तैयार हो गए है। प्लाज्मा डोनेट करने के लिए राष्ट्र चेतना मिशन की टीम जुटी हुई है और मरीजों से संपर्क कर प्लाज्मा डोनेट करने को जागरूक कर रही है। अब तक पांच लोगों ने प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई है। जो अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे, ताकि कोरोना से अन्य मरीजों के इलाज में मदद मिल सके।
कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शीघ्र संक्रमण से मुक्त किया जा सकता है। इसकी जानकारी मिलने पर राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारी प्लाज्मा डोनेट कराने को जुट गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार कोरोना से जंग जीत चुके लोगों के शरीर में कोरोना से लड़ने वाले एंटीबॉडीज मौजूद रहते है। जिसका प्लाज्मा देने से अन्य मरीजों को बचाया जा सकता है। कुछ मरीजों ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई है। अन्य लोगों को भी प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करना अच्छा कार्य है।
विज्ञापन

वर्षों से लोगों की जान बचा रहें पदाधिकारी
राष्ट्र चेतना मिशन के संयोजक हेमंत सिंह ने बताया कि मिशन के पदाधिकारियों के सहयोग से अनजान लोगों को रक्तदान करने के साथ अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब टीम ने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे पीड़ितों को प्लाज्मा थेरेपी के इलाज हेतु कोरोना से जीत चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने हेतु प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है। इस संकल्प में मिशन से जुड़े रक्तदाताओं की सहमति भी मिल चुकी है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं, स्वस्थ होने के 21 दिन बाद वे अपना ब्लड प्लाज्मा डोनेट करके दूसरों के प्राण बचा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाज्मा थेरेपी कारगर होने पर लिया निर्णय
नगर के नया साठा निवासी व नोएडा के कैलाश अस्पताल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत पुनीत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत होने पर कोरोना संक्रमण के मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी से बचाने की जानकारी मिली। स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई हैं। बताया कि वह समय-समय पर रक्तदान भी करते रहते हैं। राष्ट्र चेतना मिशन से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए संपर्क किया है।
जानकारी मिलने पर जताई प्लाज्मा डोनेट की इच्छा
नगर के कैलाशपुरी निवासी कैटरिंग संचालक मोहित बंसल ने बताया कि उपचार के दौरान प्लाज्मा थेरेपी की जानकारी मिली। अभी कोई दानदाता न आने पर प्लाज्मा डोनेट करने का निर्णय लिया। ठीक होने पर राष्ट्र चेतना मिशन के संयोजक और सोशल मीडिया पर प्लाज्मा डोनेट करने की बात कही।

अभी चल रहा उपचार, आकर करेंगे प्लाज्मा दान
नगर के कृष्णा नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक उज्ज्वल गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्लाज्मा डोनेट करने का एक मैसेज पढ़ा। मैसेज पढ़कर प्लाज्मा डोनेट करने का प्रण लिया हैं। अभी फिलहाल उनका उपचार कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार ठीक होने पर प्लाज्मा डोनेट करूंगा। जिससे गंभीर रुप से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed