{"_id":"63fa4e4a9cf16e116f05cf49","slug":"musiam-ganganagar-bulandshahr-news-c-30-1-39981-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगानगर में स्टेडियम, म्यूजियम और पार्क का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगानगर में स्टेडियम, म्यूजियम और पार्क का होगा निर्माण
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगानगर में खाली पड़ी ग्रीन बेल्ट की जगह को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण सौंदर्यीकरण कर विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण प्रवेश द्वार के अलावा स्वीमिंग, स्केटिंग, बैडमिंटन, बास्केटबाल, वाटर पार्क, स्टैच्यू, म्यूजियम और बच्चों के झूले बनाए जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा मानचित्र बनवा प्रस्ताव बनाकर आगामी बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि करीब 10 करोड़ की धनराशि से यह कार्य किए जाएंगे।
प्राधिकरण द्वारा पिछले छह महीने से क्षेत्र में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, अब गंगानगर में काफी समय से खाली पड़ी ग्रीन बेल्ट की जमीन को विकसित करने के लिए सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई है। इसके लिए पिछले दिनों कई टीमों द्वारा सर्वे कर नक्शा तैयार किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है। वहीं, सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न वैरायटी के फूलों की नर्सरी को लगाया जाएगा। साथ ही रात के समय जगमग रहने के लिए एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद