{"_id":"675876aa1c86ecf0e70fde3d","slug":"murder-of-married-woman-for-dowry-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126297-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव कैथाला में मंगलवार को एक महिला की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने मामले में तहरीर देकर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
जिला संभल के गांव चंदूनगला निवासी ब्रजेश कुमार ने मंगलवार देर शाम गुलावठी थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन रीना की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव कैथाला निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से काफी दान दहेज भी दिया गया था, लेकिन आरोपी ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे।
वह दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे। कई बार मायके वालों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वहीं, अब परिजनों को जानकारी मिली कि कैथाला में उनकी बहन रीना की तबीयत खराब है। सूचना पर पीड़ित अपने मामा और अन्य लोगों के साथ रीना की ससुराल पहुंचे तो वहां रीना मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोटों के भी कई निशान थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बहन की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे मायके वालों को सौंप दिया।
प्रभारी एसएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।