{"_id":"5f53c4df8ebc3e81b90069be","slug":"murder-case-bulandshahr-news-gbd204917821","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरन हत्याकांड: रंजिशन पड़ोसी ने अपने भाई संग उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरन हत्याकांड: रंजिशन पड़ोसी ने अपने भाई संग उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
एसएसपी के साथ पूरन हत्याकांड का आरोपी।
- फोटो : BULANDSHAHR
पूरन हत्याकांड : रंजिशन पड़ोसी ने अपने भाई संग उतारा था मौत के घाट
बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव जाहिदपुर कलां में करीब 15 दिन पूर्व हुए पूरन सिंह हत्याकांड का राजफाश पुलिस ने शनिवार को कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के दो पड़ोसियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपी सगे भाइयों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गत 20 अगस्त की देर रात खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर निवासी 65 वर्षीय पूरन सिंह की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान के घेर पर ही रहता और नौकरी करता था। रात मेें सोते समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। मृतक की पत्नी व एक पुत्री उससे अलग रहते थे। हत्याकांड के बाद उसकी पुत्री सुमन देवी पत्नी वीरेंद्र ने अपने ताऊ के पुत्र राजू पुत्र दीपा पर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो उसकी नामजदगी गलत पाई गई। इसके बाद पुलिस की जांच में गांव निवासी आरोपी प्रेमपाल व उसके छोटे भाई हरवीर का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को दबोचा और पूछताछ की। जिसमें आरोपी हरवीर ने बताया कि पूरन सिंह का घर उसके मकान के बराबर में ही था। पूरन के घर पर कुछ आवारा प्रवृत्ति के लोगों का आना जाना था। जो कि उसके घर में भी तांकझांक करते थे। उसके विरोध करने पर भी पूरने उनकी बात नहीं मान रहा था। इस कारण करीब दो वर्ष पूर्व वह गांव से अपनी जमीन व मकान बेचकर अलीगढ़ जाकर रहने लगा था। गत 20 अगस्त की रात को भी वह गांव आया था। तब उसके भाई ने उसे उकसाया और इसके बाद उसने भाई के साथ मिलकर पूरन की सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियाें को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।