फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

महिला की गला रेत कर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Murder
बगराई खुर्द गांव के समीप महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KHURJA
महिला की गला रेत कर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिकारपुर रोड पर गांव बगराई खुर्द के निकट सड़क किनारे उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों और राहगीरों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोपहर में महिला की शिनाख्त होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला की हत्या का कारण प्रापर्टी को लेकर लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में शिकारपुर रोड पर गांव बगराई खुर्द के निकट सड़क किनारे कुछ ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। महिला का शरीर खून से लथपथ था। शोर मचाने पर आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर अज्ञात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, दोपहर में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अकराबास कनैनी निवासी हरदयाल ने थाने पर पहुंच कर मृतका की शिनाख्त अपनी बहन यशोदा (35) पत्नी नौबहार सिंह के रूप में की। उसने बताया कि उसकी बहन अपने ससुरालीजनों के साथ बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश पुरी में रहती थी। बताया गया कि बुधवार को वह किसी प्रापर्टी के संबंध में अपनी सहेली के घर सलेमपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन, जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने यशोदा की काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

...तो बुधवार दोपहर को ही कर दी थी हत्या, रात में ठिकाने लगाया शव
मृतका के मायका निवासी एक युवक की बहन का सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने बीते दिनों महिला का गांव स्थित एक प्लॉट का सौदा कराया था। आरोपी ने वह रुपये देने के लिए और कुछ बातचीत करने के लिए उसे अपनी बहन के घर बुलाया था, जहां आरोपी ने उसकी बुधवार दोपहर को ही हत्या कर दी थी। साथ ही आरोपी देर रात में शव को नहर में ठिकाने लगाने के लिए निकले थे। लेकिन, नहर में पानी कम होने और काफी रात होने पर आरोपियों ने शव को गांव बगराई खुर्द के निकट ही फेंक दिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed