फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
murder
शराबी भाई ने छोटे भाई की पीटकर की हत्या
विज्ञापन

शिकारपुर। शिकारपुर देहात के माजरा आंबेडकर नगर में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर नल के हत्थे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि शनिवार देर रात तक दोनों भाईयों ने एक साथ छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शिकारपुर देहात के माजरा आंबेडकर नगर निवासी हरिकिशन जाटव के चार पुत्र हैं। जिनमें से सोनू और नरेश गांव में ही रहते हैं। सोनू शादीशुदा है, जबकि सबसे छोटा 32 वर्षीय पुत्र नरेश अविवाहित था। रविवार सुबह परिजनों ने नरेश का शव उसके घर की छत पर पड़ा देखा। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर सूचना मिलने पर सीओ गोपाल सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनू और नरेश ने रविवार देर रात तक घर की छत पर बैठकर एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तभी सोनू ने नरेश की पिटाई कर दी और नल के हत्थे से उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी सोनू की तलाश में दबिश दी गई है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed