फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality will develop green belt in the city area

Bulandshahar News: नगर क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित करेगी पालिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के वातावरण को स्वच्छ बनाने, सौंदर्यीकरण, और सड़कों के किनारे होने वाले अतिक्रमण को रोकने के लिए पालिका नगर में सड़कों के किनारे हरित पट्टी विकसित करेगी। जिसके लिए पालिका ने कार्य योजना तैयार की है। आने वाली बरसात में हरित पट्टी को विकसित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि सड़कों के किनारे लोगों द्वारा अक्सर अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिससे मार्ग के संकीर्ण होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। वहीं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में पालिका का समय और संसाधन दोनों नष्ट होते हैं। नगर के मुख्य मार्गों के किनारे होने वाले अतिक्रमण को रोकने के लिए मुख्य मार्गों के किनारे हरित पट्टी को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिससे अतिक्रमण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगने के साथ ही नगर का वातावरण भी स्वच्छ होगा और नगरवासी ताजी हवा में सांस ले सकेंगे। वही मार्गों पर बने डिवाइडर पर भी पौधरोपण किया जाएगा। जिससे वातारण के स्वच्छ होने के साथ ही नगर का सौंदर्यीकरण भी होगा। बताया कि नगर क्षेत्र में हरित पट्टी को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। आने वाली बरसात के दिनों में हरित पट्टी को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए जाएंगे व्यस्क पौधे

प्राय: देखने में आया है कि छोटे पौधे लगाने से पौधों की सुरक्षा के लिए उनका जाल बनाने, देखरेख पर अधिक खर्च आता है। वहीं छोटे पौधों के जीवित रहने की संभावना भी कम होती है। ऐसे में हरित पट्टी को विकसित करने के दौरान व्यस्क पौधे लगाए जाएंगे। जिससे उन पर पालिका का खर्च भी कम होगा और पौधों के जीवित रहने की अधिक संभावना होगी।

इन मार्गों के किनारे विकसित की जाएगी हरित पट्टी

एसडीएम कोर्ट, चामड़ मार्ग, सिरोधन रोड, पुराना जीटी रोड, गुलावठी रोड, दनकौर रोड, अस्पताल रोड, नगर हाईवे, सिकंदराबा-ककोड़ मार्ग, खुर्जा मार्ग आदि वही नगर क्षेत्र में जहां भी सड़कों की चौड़ाई अधिक है, या मार्ग पर डिवाइडर बना हुआ है। वहा भी पौधरोपण किया जाएगा। जिन मार्गो पर डिवाइडर निर्माण की संभावना है। उन मार्गों पर डिवाइडर का निर्माण कराकर पौधरोपण किया जाएगा।


नगरवासियों को पालिका भेंट करेगी पौधे

बताया कि नगर को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पालिका लोगों को उनके घरों के आसपास पौधे लगाने, गलियों में पौधे लगाने के लिए निशुल्क पौधों का वितरण भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed