{"_id":"b4f8dceda3e135280f89aabd650f74b6","slug":"municipal-employee-died-after-getting-electric-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से सफाई कर्मी की मौत, बाल-बाल बचे बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से सफाई कर्मी की मौत, बाल-बाल बचे बच्चे
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रहे हादसों के बाद भी पॉवर कार्पोरेशन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ग्राम बड़ौता में पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही के चलते एक सफाई कर्मी की मौत हो गई।
वहीं ककोड़ के सूबरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आधा दर्जन बच्चे करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
करंट से छह लोगों की मौत होने के बाद भी पॉवर कार्पोरेशन की लापरवाही बदस्तूर जारी है।
गुरुवार को बिजली कर्मियों की इसी लापरवाही ने सफाई कर्मी ऋषिपाल पुत्र कुवर सेन की जान ले ली। रसूलपुर रिठौरी निवासी ऋषिपाल कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौता में सफाई कर्मी था।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2.00 बजे ऋषिपाल गांव में नाली की सफाई कर रहा था। नाली में खड़े पोल में करंट उतरा हुआ था। सफाई के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
ग्रामीण आनन-फानन में ऋषिपाल को सीएचसी सिकंदराबाद ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ककोड़ क्षेत्र के गांव सूबरा में गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से पास से गुजर रहे आधा दर्जन स्कूली बच्चे करंट की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग जर्जर तारों को नहीं बदल रहा है। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ रोष है।
बीते 5 दिसंबर को ककोड़ में एक बस के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मामले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है।
मरम्मत के दौरान गिरे तार
बिजली कर्मियों द्वारा लाइन की मरम्मत के दौरान बिजली के तार एक कार के ऊपर गिर गए। हालांकि तार में करंट नहीं था।
तीन दिन पहले बिजली की लाइन पर एक पेड़ गिर गया था। इसे ही ठीक करने का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मियों के हाथ से तार फिसल गए और नीचे गिर गए।
चार दिन बाद भी नहीं आई बिजली
तार चोरी की घटना के चार दिन बाद भी 20 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक तारों को जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। बता दें कि पलड़ाझाल बिजलीघर से जरारा तक हाईटेंशन लाइन जा रही है।
पांच दिसंबर की रात गांव जटौला के जंगलों से चोरों ने 3,780 मीटर तार चोरी कर लिए। इससे क्षेत्र के गांव खेड़ा, पला, जरारा, मीरपुर, पहाड़पुर, हिसौटी, हिसारा समेत करीब 20 गांवों की बिजली गुल हो गई।
तब से लेकर आज तक इन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। बिजली नहीं होने से खेतों में फसल की सिंचाई आदि काम प्रभावित हो रहे हैं।
जेई हरेंद्र सिंह ने बताया कि तार कटने से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।