{"_id":"5894c82b4f1c1bc64fe8111d","slug":"muni-will-boycott-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनि के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनि के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अरनिया के मुनि गांव में चुनाव बहिष्कार करते ग्रामीण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि में विद्युत लाइन खिंचने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगने से परेशान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
अरनिया ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुनि में दो साल पूर्व राजीव गांधी विद्युत योजना के तहत चयनित किया गया था। इसके बाद गांव में विद्युत लाइन भी खींच दी गई थी। बावजूद इसके अभी तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने जल्द लाइन पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 90 कनेक्शन हैं और 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है।
विज्ञापन
जो ओवर लोड के चलते फुंक जाता है। जिससे गांव में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। ग्रामीण कई बार पावर कारपोरेशन को लिखित में शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक और अन्य ट्रांसफार्मर लगने से गांव में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शुक्रवार को पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। भानुप्रकाश, केशवदेव, सुखदेव, सुमित, दीपक मुनेश आदि रहे।