{"_id":"69078ee19d9c7ee2da00f248","slug":"more-than-a-thousand-patients-arrived-with-skin-and-viral-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142973-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: त्वचा एवं वायरल बुखार के पहुंचे एक हजार से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: त्वचा एवं वायरल बुखार के पहुंचे एक हजार से अधिक मरीज
विज्ञापन
नगरीय सरायधारी पीएचसी पर मरीज को दवा देते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का रविवार को जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में त्वचा रोगी एवं वायरल बुखार के करीब एक हजार मरीज परामर्श लेने पहुंचे। इसके अलावा सर्दी-खांसी, जुकाम, आंखों में जलन, गर्भवती, हड्डी रोगी, टीकाकरण समेत अन्य बीमारियों के भी मरीजों ने परामर्श एवं दवाएं ली। आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने परामर्श लिया।
नगर के सरायधारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर करीब 12:40 पर डॉ. तृप्ति लता आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देती मिलीं। शमा परवीन ने बताया कि बेटे के शरीर पर एलर्जी होने पर दिखाने के लिए आई हूं। कासिम ने बताया कि पिछले दो दिन से बेटे को खांसी और नजला-जुकाम की समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाया है।
फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना ने बताया कि आरोग्य मेले में 170 मरीजों को परामर्श एवं दवा दी गई। केंद्र प्रभारी डॉ. तृप्ति लता ने बताया कि 49 मरीज त्वचा एवं एलर्जी के, 44 मरीज बुखार के और आठ गर्भवती महिला शामिल रही। वहीं, नगर के गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर डॉ. प्रवीन चंद्रा ने मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट सुधीर शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 120 से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, एलर्जी के रहे।
विज्ञापन
उधर, नगर के शास्त्री नगर नगरीय पीएचसी पर भी मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इसके अलावा अन्य नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी जगह अधिकांश मरीज वायरल बुखार, एलर्जी के रहे। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, जोडों में दर्द, आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, गर्भवती, पेटदर्द आदि के मरीजों ने भी परामर्श लिया। सभी जगह मरीजों को मलेरिया, टाइफाइड, शुगर और ब्लड प्रेशर समेत अन्य जांच की भी सुविधा दी गई।
Iप्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। आरोग्य मेले में करीब चार हजार मरीजों ने पहुंचकर सुविधाओं का लाभ लिया। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI