{"_id":"577c04914f1c1b78467f9ba9","slug":"monkeys-attacked-people-during-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में बुजुर्गों पर बंदरों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में बुजुर्गों पर बंदरों का हमला
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले में घायल
- फोटो : अमर उजाला
यमुनापुरम कॉलोनी स्थित पार्क में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से कॉलोनीवासियों में नगर पालिका के खिलाफ जबरदस्त रोष है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह यमुनापुरम स्थित पार्क में रोज की तरह सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। स्थानीय निवासी रामवीर शर्मा ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। मंगलवार सुबह वह पार्क में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।
इससे पार्क में भगदड़ मच गई। बंदरों ने रामवीर शर्मा (58) और पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले मदनपाल सिंह (56) को घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर में बंदरों के बढ़ रहे हमले से लोगों में नगरपालिका के खिलाफ जबरदस्त रोष है।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ एके सिंह का कहना है कि बंदरों के काटने कई शिकायतें उन्हें मिल रही हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।