फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Monkey attacks student, injured

Bulandshahar News: बंदरों के झुंड ने छात्र पर बोला हमला, जख्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Monkey attacks student, injured
गुलावठी के मोहल्ला रामनगर, कोठी पड़ाव निवासी बंदर के हमले में घायल छात्र अन्साद। संवाद
मोहल्ला रामनगर में छत पर गए एक छात्र पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। परिजनों ने छात्र को किसी तरह बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। हमले में छात्र के सिर और शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव हो गए हैं। छात्र का दिल्ली में उपचार करवाया गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों के अलावा कुत्तों का भी आतंक बढ़ गया हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर, कोठी पड़ाव निवासी रहीस अहमद का छह वर्षीय पुत्र अंसाद स्थानीय टाऊन स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। पिता रहीस अहमद ने बताया कि रविवार शाम को अंसाद घर की छत पर गया था। जैसे ही उसने जीने का दरवाजा खोला, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अंसाद के चीखने-चिल्लाने पर परिजन छत पर पहुंचे और लाठी-डंडे से फटकार कर बंदरों को भगाया।
विज्ञापन

बताया कि एक बंदर ने अंसाद के सिर में बुरी तरह काट लिया। अन्य बंदरों ने हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया। वह पुत्र को तत्काल सरकारी चिकित्सालय ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एआरवी लगाने के बाद चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। वहां पर उसका उपचार हुआ। बताया कि चिकित्सकों ने छह दिन बाद सिर की सर्जरी के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी अनवार अहमद, इरफान आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं, गांव नया बांस में अपने घर के आंगन में बैठी महिला 60 वर्षीय कृष्णा को भी बंदर ने काट लिया। सोमवार को वह भी एआरवी लगवाने सीएचसी पहुंचीं। उधर, गांव गंगावली निवासी कलुआ को एक कुत्ते ने काट लिए। उन्होंने भी अस्पताल पहुंचकर एआरवी लगवाई।


बंदरों को पकड़वाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल पालिका की ओर से लंगूरों की व्यवस्था की जाएगी। - निहारिका चौहान, पालिका ईओ
सीएचसी में प्रतिदिन 35 से 40 लोगों को एआरवी लगाई जा रही है। बंदर व कुत्ते काटे जाने के 24 घंटे के भीतर पीड़ित एआरवी जरूर लगवाएं। गुलावठी क्षेत्र में बंदर व कुत्तों के आतंक होने की संभावना से नगरपालिका को पत्र भी लिखा जा चुका है। - डॉ. पवन मावी, सीएचसी अधीक्षक

गुलावठी के मोहल्ला रामनगर, कोठी पड़ाव निवासी बंदर के हमले में घायल छात्र अन्साद। संवाद

गुलावठी के मोहल्ला रामनगर, कोठी पड़ाव निवासी बंदर के हमले में घायल छात्र अन्साद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed