फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Monkey attacks innocent child playing on terrace, serious

Bulandshahar News: छत पर खेल रहे मासूम पर बंदर ने किया हमला, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Monkey attacks innocent child playing on terrace, serious
बंदर में हमले में घायल मासूम।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद में शनिवार सुबह छत पर खेल रहे एक मासूम पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर ने मासूम के माथे पर काट लिया। परिजनों का आरोप है कि सिकंदराबाद चिकित्सालय में जब वह पहुंचे तो वहां एआरवी नहीं मिला। जिला अस्पताल पहुंचकर एआरवी लगवाई। यहां से एआरएस के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।

सिकंदराबाद नगर के टुक्कमल बगीची के पास रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे उनका साढ़े तीन साल का बेटा वैभव छत पर अकेला खेल रहा था। तभी बंदर आ गए और उसके माथे पर काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर वह छत पर गए और बंदर को भगाया। घायल वैभव को लेकर वह संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन वहां इलाज नहीं हो सका। फिर वह जिला अस्पताल पहुंचे और एआरवी लगवाया। बाद में दिल्ली में एआरएस लगवाने के साथ ही सर्जरी की गई। अभी मासूम दहशत में है और उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अरुण यादव ने बताया कि बच्चे के माथे पर गहरा जख्म होने पर रेफर किया गया। एआरवी का टीका लगवाने के लिए प्रतिदिन 150 लोग आते हैं। शनिवार को 154 को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी जगह एआरवी उपलब्ध है। सिकंदराबाद में एआरवी न होने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed