फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Monday's first bomb-bomb innocent coined Sawan

सावन के पहले सोमवार को गूंजा बम-बम भोले

Tue, 26 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 26 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Monday's first bomb-bomb innocent coined Sawan
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालय बम-बम बोल बम की गूंज से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शिव का दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग के पत्तों से अभिषेक किया गया। सावन के पहले सोमवार को कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र समेत जिलेभर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भोले की धूम रही। बम-बम भोले की गूंज से जिलेभर के शिवालय गूंज उठे। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। नगर के राज-राजेश्वर मंदिर, अहार के सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा, सिकंदराबाद आदि स्थानों के सभी प्रमुख शिवालयों पर भोले के भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


सुबह-सवेरे से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। अहार और राज-राजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की अराधना कर व्रत भी रखा। श्रद्धालुआें ने बताया कि मान्यता है कि सावन मास में बेलपत्थर के पत्तों को पूजने से  मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सावन के सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों के दुख दूर हो जाते है। बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed