फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   MLC election

इंतजार खत्म, नरेंद्र भाटी भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
MLC election
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी नरेंद्र भाटी। - फोटो : BULANDSHAHR
इंतजार खत्म, नरेंद्र भाटी भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

बुलंदशहर। एमएलसी चुनाव के लिए दावेदारों की भागदौड़ शनिवार को खत्म हो गई। भाजपा ने करीब डेढ़ वर्ष पहले सपा छोड़कर पार्टी की सदस्यता लेने वाले गौतमबुद्धनगर निवासी नरेंद्र भाटी पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस कदम के सहारे आने वाले लोकसभा चुनावों में गुर्जर मतदाताओं को साधने का प्रयास भी किया है।
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद जिले में एमएलसी चुनाव के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई थी। दावेदारों की दौड़-भाग जारी रहने और पार्टियों द्वारा अपने पत्ते न खोलने के कारण स्थिति साफ नहीं हो रही थी। अब भाजपा ने जद्दोजहद पर विराम लगाते हुए बुलंदशहर-गौतमबुद्धनगर सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। भाजपा ने एमएलसी नरेंद्र भाटी पर भरोसा बरकरार रखा है। जबकि विपक्ष की ओर से अभी तक किसी भी प्रत्याशी को मैदान में नहीं भेजा गया है। नवंबर 2021 में नरेंद्र भाटी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। माना जा रहा था कि पार्टी की सदस्यता लेने के दौरान ही उन्होंने दोबारा टिकट के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए थे। जबकि पिछले दिनों गौतमबुद्धनगर के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण के बाद काफी विवाद हुआ। इस दौरान गुर्जर मतदाताओं के भाजपा का साथ छोड़ने की संभावना भी व्यक्त की गई, लेकिन नरेंद्र भाटी ने इसमें अहम भूमिका निभाते हुए मामले को शांत कराया। जिसके चलते जिले में भाजपा के प्रत्याशियों को फिर से गुर्जर मतदाताओं का साथ मिला और सीटें जीतीं।
विज्ञापन

दो बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे हैं नरेंद्र
मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के बोड़ाकी गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने वर्ष 1975 में कांग्रेस से जुड़े थे। इसके बाद 1980 में ब्लॉक प्रमुख बने और दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे। वर्ष 1989 और 1991 में सिकंदराबाद विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़े और जीतकर सदन पहुंचे। सपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के डॉ. महेश शर्मा से हार गए थे। इसके बाद 2016 में सपा ने उन्हें एमएलसी का टिकट थमाया। मुलायम सिंह यादव का करीबी माने जाने वाले नरेंद्र भाटी के अखिलेश सरकार में सपा से रिश्ते कुछ खराब हुए और करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने नरेंद्र भाटी को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। हाईकमान द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कार्य करेंगे। - अनिल सिसौदिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed