फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   miss management

कबाड़ में तब्दील हो गए 50 लाख के कूड़ा कंटेनर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
miss management
कबाड़ में तब्दील हो गए 50 लाख के कूड़ा कंटेनर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कूड़ा डलाव घर को खत्म करने के लिए नगर पालिका द्वारा करीब 50 लाख की लागत से खरीदे गए कूड़ा कंटेनर अफसरों की लापरवाही के कारण गलकर खत्म हो गए हैं। पुरानी जेल परिसर में खुले में रखे होने के कारण कंटेनरों में जंग लग गई। कंटेनर के टुकड़ों को कबाड़ी उठाकर ले गए।
नगर पालिका द्वारा करीब पांच वर्ष पहले कूड़ा डलाव घरों को खत्म करने और डलाव घरों पर कूड़े के बिखराव को रोकने के लिए कूड़ा कंटेनर की खरीद की गई थी। करीब 50 कंटेनर को 50 लाख की लागत से खरीदा गया था। कंटेनर खरीदने के बाद अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 30 कंटेनर तो रखवाए गए, लेकिन 20 कंटेनर को एक बार भी प्रयोग में नहीं लाया गया। इसके बाद बोर्ड का कार्यकाल पूरा हुआ तो नए अध्यक्ष और अधिकारियों ने इन कंटेनर को प्रयोग में लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इनके स्थान पर शहर के लिए 18 रिफ्यूज कॉम्पेक्टर की खरीद करते हुए उन्हें प्रयोग में लाया जा रहा है। अब इन कंटेनर को काफी समय से पुरानी जेल परिसर में खुले में फेंक दिया गया है। जिसके चलते बारिश व धूल के कारण कंटेनरों में जंग लग चुकी है और आधे से अधिक कंटेनर गल चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि इन कंटेनर का प्रयोग न होने के बाद भी न तो इन्हें सुरक्षित रखा गया है और न ही इनकी नीलामी कराते हुए गलने से बचाया गया है। कई कंटेनर के टुकड़े होने के कारण कबाड़ी इन टुकड़ों को उठाकर ले जा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सभासदों ने लगाया कमीशनखोरी का आरोप
नगर पालिका सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि पालिका अधिकारी केवल कमीशनखोरी के लिए कोई सामान खरीदते हैं और बाद में उसका प्रयोग हो या न हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। आरोप लगाया कि पूर्व में भी इन कंटेनर को प्रयोग में लाने के लिए शिकायत की गई थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके चलते आज भी कंटेनर खुले में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.5 करोड़ से शहर से कूड़े के ढेर हुए खत्म
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि शहर से कूड़े के ढेरों को खत्म करने के लिए 5.5 करोड़ से 18 रिफ्यूज कॉम्पैक्टर खरीदे गए हैं। इन कॉम्पैक्टर को जनता के लिए चालू कर दिया गया है। घर-घर से कूड़ा उठाने के बाद एक निर्धारित स्थान पर इनमें कूड़ा डाला जाता है। इसके बाद रिफ्यूज कॉम्पैक्टर के माध्यम से कूड़े को डलाव घर तक पहुंचा दिया जाता है।

नगर पालिका के कुछ कंटेनर पुरानी जेल परिसर में रखे हुए हैं। इन्हें सुरक्षित करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही इन्हें पालिका के स्टोर में पहुंचाया जाएगा। - मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed